Divyanka Tripathi ने दिखाया Twins का First Look, बोलीं- ‘Hospital में चल रहा था Free Offer’

Divyanka Tripathi ने दिखाया Twins का First Look, बोलीं- ‘Hospital में चल रहा था Free Offer’
टेलीविजन की दुनिया पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर के डबल किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने 26 मई को दो जुड़वा बेटे को जन्म दिया है। लगभग 10 साल के बाद दिव्यांका और विवेक दाहिया पेरेंट्स बन गए हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस का सी-सेक्शन हुआ है और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स के साथ अपनी खुशियां बांटती नजर आईं। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिव्यांका और विवेक अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों को सीने से लगाकर अस्पताल से बाहर देखा गया है। साथ ही एक्टर विवेक की फैमिली साथ नजर आ रही है। शादी के 10 साल पूरे होने के बाद इसी साल कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
दिव्यांका की सासू मां ने उतारी नजर
वायरल वीडियों में देख सकते है कि दिव्यांका की सांस ने अपने प्यारे जुड़वा पोतों का वेलकम करती नजर आ रही हैं। पहले नन्हें-मुन्ने की नजर उतारी जाती है। इसके बाद बच्चों की आरती उतारी। एक्ट्रेस ने बाहर आकार पैप्स से बातचीत भी की है। इतना ही नहीं, दिव्यांका ने कार को अच्छे से फूलों से सजवाया है। अस्पताल के बाहर आते ही दिव्यांका ने पैप्स से मजाक करके बोला कि, ‘वो न हॉस्पिटल में ऑफर चल रहा था- एक पर एक फ्री’ इतना सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।
दिव्यांका शादी के 10 साल बाद बनीं मां
पहली मुलाकात दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई। दोस्ती से शुरु होकर यह रिश्ता प्यार में बदल गया है। दरअसल, 8 जुलाई 2016 को भोपाल में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर तबसे इस जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कपल पर खूब सारा प्यार लुटाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *