मोहनिया स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। आंध्र प्रदेश से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया
घायलों की पहचान अवाला सुरमा, कटारी मोहिनी, कटारी चेम्मा चेलम, कुर्ला कोटा, चेन्ना राव और मोगिली सुबैया के तौर पर हुई है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया है। शेष चार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी
बस में सवार यात्री चेन्ना राव ने बताया कि कुल 40 लोग वाराणसी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बस को सड़क किनारे सुरक्षित हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता चल सके। मोहनिया स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। आंध्र प्रदेश से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया
घायलों की पहचान अवाला सुरमा, कटारी मोहिनी, कटारी चेम्मा चेलम, कुर्ला कोटा, चेन्ना राव और मोगिली सुबैया के तौर पर हुई है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया है। शेष चार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी
बस में सवार यात्री चेन्ना राव ने बताया कि कुल 40 लोग वाराणसी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बस को सड़क किनारे सुरक्षित हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता चल सके।