IPL 2026 Final: ट्रॉफी चाहे GT जीते या RCB, फायदा होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप को! फाइनल में दोनों तरफ क्यों है इसकी मौजूदगी?

IPL 2026 Final: ट्रॉफी चाहे GT जीते या RCB, फायदा होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप को! फाइनल में दोनों तरफ क्यों है इसकी मौजूदगी?

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होना है, लेकिन इस मैच में हार-जीत से हटकर देखें तो ब्रांड वैल्यू, मीडिया कवरेज और कमर्शियल रेवेन्यू के मामले में असली फायदा बिड़ला ग्रुप को ही मिलना तय है। 

RCB vs GT: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच इस बार पिछले सीजन के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इन दोनों में से कोई एक टीम जीतेगी और एक हारेगी यह तो सबको पता है, लेकिन एक कारोबारी समूह ऐसा है, जिसे दोनों ही स्थिति में फायदा मिलने की संभावना है। यह समूह है आदित्य बिड़ला ग्रुप, जिसकी मौजूदगी IPL फाइनल में दोनों टीमों के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ी हुई है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की जीत का गणित समझिए

आईपीएल की दिग्गज टीम आरसीबी का मालिकाना हक आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के पास है। आर्यमन विक्रम बिड़ला और उनकी सगी बहन अनन्या बिड़ला इस फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। वहीं, बात करें गुजरात टाइटंस की तो इसका प्रिंसिपल स्पॉन्सर यानी सबसे बड़ा और प्रमुख स्पॉन्सर बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates) है, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है।

यानी फाइनल में दोनों टीमों के साथ किसी न किसी रूप में बिड़ला ब्रांड जुड़ा हुआ है। ऐसे में ट्रॉफी किसी भी टीम के खाते में जाए, बिड़ला ब्रांड की मौजूदगी बनी हुई है।

आईपीएल में ब्रांडिंग का खेल

आईपीएल सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं है, बल्कि यह मार्केटिंग का सबसे बड़ा मंच है। आईपीएल के जरिए करोड़ों दर्शकों तक एक साथ ब्रांड की पहुंच होती है। टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया पर लगातार ब्रांड का एक्सपोजर होता है। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के स्पॉन्सर्स और निवेशकों को सबसे ज्यादा मीडिया कवरेज मिलती है। इससे ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ती है।

बिड़ला ग्रुप को कैसे होगा फायदा

RCB खिताब जीतती है तो टीम को फ्रेंचाइजी वैल्यू, कमर्शियल रेवेन्यू और टीम की इक्विटी वैल्यू बढ़ने का फायदा मिलेगा। इससे बिड़ला ग्रुप के एसेट वैल्यू में इजाफा होगा। साथ ही, विजेता टीम के साथ जुड़ाव से आदित्य बिड़ला ग्रुप की ब्रांड पहचान को भी मजबूती मिल सकती है।

वहीं, बात करें गुजरात टाइटंस जीतती है तो इससे बिड़ला एस्टेट्स को अपने स्पॉन्सरशिप निवेश का बड़ा रिटर्न मिल सकता है। विजेता टीम के प्रिंसिपल स्पॉन्सर के तौर पर कंपनी को व्यापक मीडिया कवरेज, ब्रांड विजिबिलिटी और मार्केटिंग लाभ मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी के लिए यह देशभर में ब्रांड पहचान बढ़ाने का बड़ा मौका है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *