Manoj Bajpayee Recalls Receiving Threats: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर उठे विवाद पर खुलकर बात की है। PTI से एक बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें न सिर्फ व्यक्तिगत धमकियां मिलीं बल्कि उनके परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया।
फिल्म के टाइटल और कंटेंट से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
एक्टर मनोज बाजपेयी ने माना कि नेटफ्लिक्स द्वारा फिल्म का ऐलान होते ही जो रिएक्शन आया वो पूरी टीम के लिए हैरान करने वाला था। फिल्म के टाइटल और कंटेंट से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई थी। बता दें, उन्होंने कहा कि 2 दिन के भीतर ही टीम ने माफी मांग ली। इस पर उनका कहना था कि अगर कोई चीज किसी को इतनी परेशान कर रही है तो क्रिएटिव लोग हमेशा खुद को सुधारने के लिए तैयार रहते हैं। टाइटल बदलना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है 10 नए टाइटल सोचे जा सकते हैं।
बता दें, मनोज ने बताया कि धमकियां मिलने के बावजूद वो बिना किसी डर के काम करते और सफर करते रहे। उनका कहना था कि जब लोग ट्रोल करते हैं, गालियां देते हैं और परिवार को बीच में लाते हैं तो उन्हें ऐसे लोगों पर दया आती है। दरअसल, मनोज ने सोशल मीडिया की बेसब्री पर भी बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग बिना पूरी जानकारी के राय देने के लिए बेताब रहते हैं। उनके पास ऐसे लोगों से बहस करने का समय और ऊर्जा नहीं है।
ये रितेश का डायरेक्टोरियल डेब्यू है
मनोज बाजपे कहना था, “उन लोगों के साथ कीचड़ में मत पड़ो जो तुम्हें कीचड़ में लुढ़काना पसंद करते हैं।”फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता हैं। नीरज पांडे और रितेश शाह ने इसे लिखा है और ये रितेश का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फिल्म एक नए टाइटल से रिलीज होगी।


