मोतिहारी में NCB की रेड, 2 तस्कर गिरफ्तार:70 लाख कैश, 400 किलो डोडा और नोट गिनने की मशीन जब्त

मोतिहारी में NCB की रेड, 2 तस्कर गिरफ्तार:70 लाख कैश, 400 किलो डोडा और नोट गिनने की मशीन जब्त

मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 70 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, एक नोट गिनने की मशीन और लगभग 400 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है। डोडा का चला रहे थे अवैध कारोबार एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट निवासी किराना व्यवसायी पप्पू प्रसाद अपनी किराना दुकान की आड़ में डोडा का अवैध कारोबार चला रहा है। इस सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पप्पू प्रसाद बेहद सुनियोजित तरीके से इस कारोबार को संचालित कर रहा था। वह मादक पदार्थ को अपने घर या दुकान में रखने के बजाय भाड़े के मकान में स्टोर करता था। यहीं से वह अपने सप्लाई नेटवर्क को संचालित करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा रह सके। ढाबे से डोडा की होती थी सप्लाई सूत्रों के मुताबिक, पप्पू प्रसाद का मुजफ्फरपुर-मोतीपुर रोड पर ‘मोगा ढाबा’ नाम से एक प्रतिष्ठान भी है। बताया जा रहा है कि इस ढाबे से डोडा की सप्लाई ट्रक चालकों और अन्य ग्राहकों तक की जाती थी। इस खुलासे के बाद एनसीबी की जांच का दायरा और भी बढ़ गया है, और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एनसीबी और नगर थाना पुलिस ने पानी टंकी चांदमारी और जानपुल इलाके में भी छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को मोतिहारी में मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 70 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, एक नोट गिनने की मशीन और लगभग 400 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है। डोडा का चला रहे थे अवैध कारोबार एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट निवासी किराना व्यवसायी पप्पू प्रसाद अपनी किराना दुकान की आड़ में डोडा का अवैध कारोबार चला रहा है। इस सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पप्पू प्रसाद बेहद सुनियोजित तरीके से इस कारोबार को संचालित कर रहा था। वह मादक पदार्थ को अपने घर या दुकान में रखने के बजाय भाड़े के मकान में स्टोर करता था। यहीं से वह अपने सप्लाई नेटवर्क को संचालित करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा रह सके। ढाबे से डोडा की होती थी सप्लाई सूत्रों के मुताबिक, पप्पू प्रसाद का मुजफ्फरपुर-मोतीपुर रोड पर ‘मोगा ढाबा’ नाम से एक प्रतिष्ठान भी है। बताया जा रहा है कि इस ढाबे से डोडा की सप्लाई ट्रक चालकों और अन्य ग्राहकों तक की जाती थी। इस खुलासे के बाद एनसीबी की जांच का दायरा और भी बढ़ गया है, और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एनसीबी और नगर थाना पुलिस ने पानी टंकी चांदमारी और जानपुल इलाके में भी छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को मोतिहारी में मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *