भाजपा विधायक की शादी पर कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी:PCC चीफ ने बताया ‘गरीबों के हक का सवाल’, कांग्रेस नेता ने कहा- सादगी और संस्कार की मिसाल

भाजपा विधायक की शादी पर कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी:PCC चीफ ने बताया ‘गरीबों के हक का सवाल’, कांग्रेस नेता ने कहा- सादगी और संस्कार की मिसाल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भाजपा विधायक दीपेश साहू की होने वाली शादी में कांग्रेस के भीतर ही अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने योजना की पात्रता को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस नेता दीप्ति दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर विधायक के फैसले की सराहना की है। दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के लिए बनाई गई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या विधायक इस योजना की पात्रता में आते हैं? उन्होंने इसे “गरीबों के हक” से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।
विधायक का जवाब- लड़की BPL परिवार से है कांग्रेस के सवालों पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि योजना में पात्रता का आधार लड़की का परिवार होता है। उन्होंने बताया कि जिनसे वे विवाह करने जा रहे हैं, वे BPL परिवार से हैं और इसी आधार पर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इधर, कांग्रेस नेता दीप्ति दुबे ने फेसबुक पोस्ट में विधायक दीपेश साहू के फैसले को “सादगी और संस्कार की सुंदर मिसाल” बताया। उन्होंने लिखा कि सामूहिक विवाह समारोह में शादी करना सामाजिक समरसता का संदेश देता है। 31 मई को बेमेतरा में होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू सात फेरे लेने जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री शामिल होंगे। विधायक की इस शादी को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *