पीलीभीत में तीन थाना प्रभारियों के तबादले:सत्येंद्र कुमार बरखेड़ा भेजे गए, डबल मर्डर केस के बाद बढ़े उठे थे सवाल

पीलीभीत में तीन थाना प्रभारियों के तबादले:सत्येंद्र कुमार बरखेड़ा भेजे गए, डबल मर्डर केस के बाद बढ़े उठे थे सवाल

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में जिले के तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। बरखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से विवादों में चल रहे शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार को शहर कोतवाली से हटाकर बरखेड़ा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह बदलाव राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के तीखे बयान के करीब 108 दिन बाद किया गया है। डबल मर्डर केस के बाद बढ़े थे सवाल कुछ समय पहले प्रॉपर्टी डीलर वेद कश्यप के कार्यालय के बाहर उनके कर्मचारियों के शव फंदे से लटके मिले थे। इस घटना के बाद शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 14 फरवरी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा के सामने खुले तौर पर शहर कोतवाल को हटाने की मांग की थी। उस समय एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सपा ने भी उठाए थे सवाल शहर कोतवाल के पद पर लंबे समय तक बने रहने को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार और राज्यमंत्री को निशाने पर लिया था। सपा ने जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इसी फेरबदल के तहत न्यूरिया थाने में भी बदलाव किया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थानाध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिगंबर सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *