सागर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, क्रेन पलटी:शक्ति घाट पर चल रहा था काम, रात 10 बजे हादसा; एक मजदूर घायल, पांच पिलर पर फंसे

सागर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, क्रेन पलटी:शक्ति घाट पर चल रहा था काम, रात 10 बजे हादसा; एक मजदूर घायल, पांच पिलर पर फंसे

सागर जिले में ग्राम बड़गान के पास अचलपुर रोड पर देहार नदी के शक्ति घाट पर बन रहे पुल का स्लैब शनिवार रात अचानक गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि पुल के पिलर पर फंसे पांच मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन से चढ़ाया जा रहा था स्लैब, अचानक बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, देहार नदी के शक्ति घाट पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे निर्माण एजेंसी क्रेन की मदद से पुल पर स्लैब चढ़ाने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक स्लैब नीचे गिर गया और क्रेन भी पलट गई। हादसे में मजदूर नारायण घायल हो गया, जिसके हाथ में चोट आई है। पांच मजदूर पिलर पर फंसे, सुरक्षित निकाले गए हादसे के दौरान पुल के ऊपर पिलर पर काम कर रहे पांच मजदूर फंस गए। सूचना मिलते ही उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। घायल मजदूर को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *