समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा डांसर ने की खुदकुशी:पंखे से लटकी मिली लाश, मौके से शराब की बोतल बरामद; किराए के कमरे में अकेले रहती थी

समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा डांसर ने की खुदकुशी:पंखे से लटकी मिली लाश, मौके से शराब की बोतल बरामद; किराए के कमरे में अकेले रहती थी

समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा डांसर ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला है। मौके से शराब की 2 बोतल मिली है। मृतका की पहचान झारखंड निवासी सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-11 की है। जानकारी के मुताबिक सुबह मकान मालकिन ने देखा कि उसका कमरा बंद है। जबकि काजल रोजाना काफी सुबह ही जग जाती थी। फिर उसने खिड़की से झांका तो सन्न रह गई। शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव निकाला जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। बेड के नीचे शराब की दो बोतल पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल आर्केस्ट्रा में काम करती थी। लंबे समय से यहां अकेले रह रही थी। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों का मुताबिक युवती आर्केस्ट्रा में काम करती थी। दलसिंहसराय के साथ ही कई जगहों पर काम के सिलसिले में जाती थी। उसने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा डांसर ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला है। मौके से शराब की 2 बोतल मिली है। मृतका की पहचान झारखंड निवासी सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-11 की है। जानकारी के मुताबिक सुबह मकान मालकिन ने देखा कि उसका कमरा बंद है। जबकि काजल रोजाना काफी सुबह ही जग जाती थी। फिर उसने खिड़की से झांका तो सन्न रह गई। शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव निकाला जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। बेड के नीचे शराब की दो बोतल पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल आर्केस्ट्रा में काम करती थी। लंबे समय से यहां अकेले रह रही थी। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों का मुताबिक युवती आर्केस्ट्रा में काम करती थी। दलसिंहसराय के साथ ही कई जगहों पर काम के सिलसिले में जाती थी। उसने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *