ट्रांसपोर्टर का शव फंदे पर मिला:सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर मौत का आरोप

ट्रांसपोर्टर का शव फंदे पर मिला:सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर मौत का आरोप

नीमच में एक ट्रांसपोर्ट संचालक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना शनिवार को सिटी थाना इलाके के बरखेड़ा हाड़ा बाईपास पर हुई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। ‘पिंक सिटी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट’ का संचालन कर था युवक पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मेघराज पिता श्योपाल (30) गुर्जर निवासी देवका हरवाड़ा, थाना चंदवाजी, जिला जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। मेघराज पिछले आठ महीनों से नीमच में ‘पिंक सिटी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट’ का संचालन कर रहा था और अपने दफ्तर के सामने एक ढाबे के कमरे में किराए पर रहता था। सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर लगाए आरोप तलाशी के दौरान मेघराज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने कुछ व्यक्तियों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने जांच पूरी होने तक सुसाइड नोट को गोपनीय रखने की बात कही है। जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग, कर्ज और व्यावसायिक रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। रविवार को राजस्थान से परिजनों के नीमच पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिजनों के बयानों और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *