सपा महिला नेता से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:मुगलसराय पुलिस ने फायर ब्रिगेड के पास से दबोचा, बाल खींचकर पटककर मारा था

सपा महिला नेता से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:मुगलसराय पुलिस ने फायर ब्रिगेड के पास से दबोचा, बाल खींचकर पटककर मारा था

चंदौली की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मारपीट के मुख्य आरोपी अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को स्थानीय फायर ब्रिगेड के पास से दबोचा गया। यह घटना 28 मई को हुई थी, जब कुछ लोगों ने सपा नेत्री गार्गी सिंह पटेल के मढ़िया गांव स्थित निजी आवास में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमलावर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए दिख रहे थे। इस मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मारपीट के तरीके देखकर लोग सहम गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के सुजाबाद गांव निवासी अमित कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था और मारपीट में शामिल था। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में अभी तक मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस टीम में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार, रजनीश राय और हर्ष गोस्वामी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *