आंधी-बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत:नर्मदापुरम में तड़के बरसे बादल, तेज हवा से कई इलाकों की बिजली गुल

आंधी-बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत:नर्मदापुरम में तड़के बरसे बादल, तेज हवा से कई इलाकों की बिजली गुल

नर्मदापुरम में शनिवार रात करीब 1 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। करीब दो घंटे तक 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। तड़के 4.30 बजे से आधे घंटे तेज बारिश भी हुई। जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया, धूप निकल आई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को ठंडक बनी रहेगी। हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी का असर जिले भर में रहा
शनिवार को तेज हवा आंधी का असर जिलेभर में रहा। कहीं-कहीं पेड़ गिरें। आंधी चलने से शहर में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुआ। शहर के अंकिता नगर, हाउसिंग बोर्ड न्यास कॉलोनी, मालाखेड़ी, सदर बाजार, बालागंज समेत अन्य इलाकों की बिजली गुल हो गई। न्यास कॉलोनी क्षेत्र की बिजली सुबह 7 बजे से नहीं आ पाई। 25 मई से नौतपा चल रहा है, जिससे तापमान 42॰ के पार हुआ था। शनिवार को बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार, रविवार को भी गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *