गन्नौर थाना पुलिस ने मारपीट कर पर्स छीनने के मामले में गांव गुमड़ निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। 12 अप्रैल की रात कन्या स्कूल के पास फूलचंद को धक्का देकर गिराया गया और जेब काटकर पर्स लूट लिया गया था। पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे सुनील की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से पैदल घर लौट रहा था पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।


