महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो का रोष प्रदर्शन 2 को

भास्कर न्यूज | सिरसा प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 2 जून को सिरसा जिला मुख्यालय पर विशाल रोष प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इनेलो महिला जिला अध्यक्ष शुभद्रा शीलू ने कहा कि आम जनता आज महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है। रसोई गैस, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल, दालों, अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *