हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी इंदिरा गंधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संख्या 0557, राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी में जनवरी 2026 सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव नामांकित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अध्ययन पद्धति एवं उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इग्नू न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि यह उन विद्यार्थियों के लिए भी एक सशक्त माध्यम है, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मंडल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं निरंतर प्रयास के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि इग्नू जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। इग्नू समन्वयक डॉ. शशि भूषण कुमार ने अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, असाइनमेंट, परीक्षा प्रणाली एवं अध्ययन सामग्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी इंदिरा गंधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संख्या 0557, राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी में जनवरी 2026 सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव नामांकित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अध्ययन पद्धति एवं उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इग्नू न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि यह उन विद्यार्थियों के लिए भी एक सशक्त माध्यम है, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मंडल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं निरंतर प्रयास के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि इग्नू जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। इग्नू समन्वयक डॉ. शशि भूषण कुमार ने अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, असाइनमेंट, परीक्षा प्रणाली एवं अध्ययन सामग्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


