बिहार के 45 हजार गांवों में अब विकास के काम फिर से शुरू होंगे। राज्य की 8053 पंचायतों का काम देखने वाले 4500 से ज्यादा पंचायत सचिव वापस काम पर लौट आए हैं। पिछले 50 दिनों से चल रही इनकी हड़ताल अब टूट गई है। सरकार ने पंचायत सचिवों की 5 प्रमुख मांगों को मान लिया है। हड़ताल खत्म होने से गांवों में रुके हुए कई जरूरी काम शुरू हो जाएंगे। इस फैसले से प्रवासी मजदूरों की समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कई लोग खाड़ी देशों से अपने गांव लौट आए हैं। अब ये लोग गांव के आस-पास ही रोजगार तलाश रहे हैं, जिन्हें विकास कार्य शुरू होने से राहत मिलेगी। सरकार इन 5 प्रमुख मांगों पर सहमत
ग्रेड पे: योग्यता ‘स्नातक’ तय होगी और 4200 का ग्रेड पे मिलेगा। नया पदनाम: अब नया नाम ‘ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी’ होगा। भत्ता: न्यूनतम 2000 रुपए परिवहन भत्ता दिया जाएगा। प्रमोशन: बीपीआरओ पर प्रमोशन में अधिकतम आयु सीमा खत्म। तबादला: गृह जिला या आसपास के दो जिलों में ही ट्रांसफर होगा। सरकार ने पंचायत सचिवों की 5 मांगें मानी, 4200 ग्रेड पे व नया पदनाम मिलेगा बिहार के 45 हजार गांवों में अब विकास के काम फिर से शुरू होंगे। राज्य की 8053 पंचायतों का काम देखने वाले 4500 से ज्यादा पंचायत सचिव वापस काम पर लौट आए हैं। पिछले 50 दिनों से चल रही इनकी हड़ताल अब टूट गई है। सरकार ने पंचायत सचिवों की 5 प्रमुख मांगों को मान लिया है। हड़ताल खत्म होने से गांवों में रुके हुए कई जरूरी काम शुरू हो जाएंगे। इस फैसले से प्रवासी मजदूरों की समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कई लोग खाड़ी देशों से अपने गांव लौट आए हैं। अब ये लोग गांव के आस-पास ही रोजगार तलाश रहे हैं, जिन्हें विकास कार्य शुरू होने से राहत मिलेगी। सरकार इन 5 प्रमुख मांगों पर सहमत
ग्रेड पे: योग्यता ‘स्नातक’ तय होगी और 4200 का ग्रेड पे मिलेगा। नया पदनाम: अब नया नाम ‘ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी’ होगा। भत्ता: न्यूनतम 2000 रुपए परिवहन भत्ता दिया जाएगा। प्रमोशन: बीपीआरओ पर प्रमोशन में अधिकतम आयु सीमा खत्म। तबादला: गृह जिला या आसपास के दो जिलों में ही ट्रांसफर होगा। सरकार ने पंचायत सचिवों की 5 मांगें मानी, 4200 ग्रेड पे व नया पदनाम मिलेगा


