क्राइम रिपोर्टर | दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलुचौक गांव एवं गांधीनगर मोहल्ला में वर्षों से जलजमाव की समस्या के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक आंदोलन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता अमन सक्सेना ने किया। आंदोलन के दौरान एमएसयू नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सदर प्रखंड कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित भेलुचौक और गांधीनगर के हजारों लोग लंबे समय से नाले के गंदे पानी और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सदर बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों की ओर से दिए गए आवेदन में मुख्य समस्या नगर निगम से संबंधित है। जिसे नगर निगम को भेज दिया गया है। कुछ हिस्सा पंचायत से जुड़ा हुआ है। मुखिया को समाधान को लेकर बोला गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि सदर प्रखंड कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित भेलुचौक गांव और गांधीनगर मोहल्ला के हजारों लोग नाले के गंदे और सड़े हुए पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासन द्वारा इसका स्थायी समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। क्राइम रिपोर्टर | दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलुचौक गांव एवं गांधीनगर मोहल्ला में वर्षों से जलजमाव की समस्या के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक आंदोलन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता अमन सक्सेना ने किया। आंदोलन के दौरान एमएसयू नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सदर प्रखंड कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित भेलुचौक और गांधीनगर के हजारों लोग लंबे समय से नाले के गंदे पानी और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सदर बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों की ओर से दिए गए आवेदन में मुख्य समस्या नगर निगम से संबंधित है। जिसे नगर निगम को भेज दिया गया है। कुछ हिस्सा पंचायत से जुड़ा हुआ है। मुखिया को समाधान को लेकर बोला गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि सदर प्रखंड कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित भेलुचौक गांव और गांधीनगर मोहल्ला के हजारों लोग नाले के गंदे और सड़े हुए पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासन द्वारा इसका स्थायी समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।


