IPL 2026 के बाद अब कब और कहां खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लें तारीख और सीरीज का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 के बाद अब कब और कहां खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लें तारीख और सीरीज का पूरा शेड्यूल

vaibhav sooryavanshi next match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। लेकिन शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव अगली बार मैदान पर कब खेलते हुए नजर आएंगे?

अब कब खेलते हुए दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 के ठीक बाद इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 9 से 21 जून के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज में सूर्यवंशी इंडिया ए की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे। इस टीम की कप्तानी मुंबई इंडियंस (MI) के खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है। वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।

कब, कौन किस से भिड़ेगा

इस ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 जून को इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान-ए से होगा। 13 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। वहीं 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा। इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी। 19 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
21-जून: फाइनल

आईपीएल के कई स्टार टीम में शामिल

वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। ट्राई सीरीज में उनके अलावा प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने के लिए अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर को शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी विप्राज निगम और हर्ष दुबे संभालेंगे, जबकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। मध्यक्रम को और मजबूत बनाने के लिए आयुष बडोनी और निशांत सिंधु को भी टीम में शामिल किया गया है।

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *