ससुराल से बेटी लापता, सदमे के कारण मां की मौत:3 बच्चों को छोड़कर चली गई;15 दिन पहले ही हुई थी दूसरी बेटी की शादी

ससुराल से बेटी लापता, सदमे के कारण मां की मौत:3 बच्चों को छोड़कर चली गई;15 दिन पहले ही हुई थी दूसरी बेटी की शादी

अलवर के एमआईए थाना इलाके में 17 अप्रैल को 25 साल की महिला तीन बच्चों को छोड़कर गांव के किसी युवक के साथ चली गई। इस सदमे के कारण महिला के पीहर में शुक्रवार रात को 50 साल की मां की मौत हो गई। हालांकि, 15 दिन पहले ही मृतका की दूसरी बेटी की शादी भी हो हुई है। शनिवार दोपहर को महिला के अंतिम संस्कार के बाद लोग एमआईए थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। लोगों ने कहा कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी 17 अप्रैल को ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस के अब तक हाथ खाली है। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। 17 अप्रैल से महिला गायब, पुलिस के हाथ खाली गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि गांव से 25 साल की महिला 17 अप्रैल से गायब है, जो किसी युवक के साथ चली गई। पुलिस को उसी दिन से रिपोर्ट दे रखी है। लेकिन अब तक महिला को वापस लाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। इधर, सदमे के कारण उसकी मां की मौत हो गई। मृतक महिला के 4 बेटी और एक बेटा है, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटी के घर से जाने के बाद से ही तनाव में थी मां उन्होंने बताया कि गांव से बेटी के घर से चले जाने के बाद से उसकी मां तनाव में थी। वह इस सदमे को सहन नहीं कर सकी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए। जयपुर में शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद गांव व परिवार के लोग एमआईए थाना प्रभारी से मिले। वहां पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन में महिला को वापस लेकर आने का आश्वासन मिला है। गांव के लोगों ने बताया कि मृतका का पति भी तनाव में है। परिवार के लोग महिला को ढूंढ़ने का खूब प्रयास कर रहे हैं। वह तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *