रैयती जमीन पर अवैध क्रेशर प्लांट संचालन का आरोप:पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

रैयती जमीन पर अवैध क्रेशर प्लांट संचालन का आरोप:पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

गोविंदपुर प्रखंड के खाखनुआ गांव निवासी मोहम्मद आफताब आलम ने अपनी रैयती जमीन पर अवैध रूप से क्रेशर प्लांट संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। बार-बार अनुरोध के बावजूद नहीं खाली हुई जमीन आफताब आलम का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर बिना अनुमति के क्रेशर प्लांट लगाया गया है। उन्होंने कई बार प्लांट संचालक से जमीन खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई शिकायत पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर अंचल कार्यालय, जिला पदाधिकारी और खनन विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो जमीन की मापी कराई गई है और न ही कथित अवैध कब्जा हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की रैयती जमीन पर उसकी अनुमति के बिना क्रेशर प्लांट संचालित करना गैरकानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
मापी के बाद होगी आगे की कार्रवाई – अंचलाधिकारी इस संबंध में अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मोहम्मद आफताब आलम द्वारा रैयती जमीन पर अवैध कब्जा और क्रेशर मशीन लगाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर जमीन की मापी कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई प्रशासन के आश्वासन के बाद अब पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की नजर जमीन की मापी और जांच प्रक्रिया पर टिकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई तय होगी। गोविंदपुर प्रखंड के खाखनुआ गांव निवासी मोहम्मद आफताब आलम ने अपनी रैयती जमीन पर अवैध रूप से क्रेशर प्लांट संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। बार-बार अनुरोध के बावजूद नहीं खाली हुई जमीन आफताब आलम का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर बिना अनुमति के क्रेशर प्लांट लगाया गया है। उन्होंने कई बार प्लांट संचालक से जमीन खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई शिकायत पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर अंचल कार्यालय, जिला पदाधिकारी और खनन विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो जमीन की मापी कराई गई है और न ही कथित अवैध कब्जा हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की रैयती जमीन पर उसकी अनुमति के बिना क्रेशर प्लांट संचालित करना गैरकानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
मापी के बाद होगी आगे की कार्रवाई – अंचलाधिकारी इस संबंध में अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मोहम्मद आफताब आलम द्वारा रैयती जमीन पर अवैध कब्जा और क्रेशर मशीन लगाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर जमीन की मापी कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई प्रशासन के आश्वासन के बाद अब पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की नजर जमीन की मापी और जांच प्रक्रिया पर टिकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *