Australia Tour: आखिरी मैच में 2-3 से हारी Team India, रोमांचक Hockey Series 2-2 से बराबर

 भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना श्रृंखला के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया से 2 . 3 से हार गई जिससे श्रृंखला 2 . 2 से बराबरी पर खत्म हो गई।
भारत ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली थी।
दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी। हाफटाइम तक स्कोर 2 . 0 था।
आस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की। कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके आस्ट्रेलिया को 3 . 2 से जीत दिलाई।
इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिये अच्छा रहा। पहला मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की। न्यूजीलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय टीम ने जबर्दस्त दृढता, अनुशासन और जुझारूपन दिखाते हुए अपनी तैयारी पुख्ता की।
पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने 2 . 1 से जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4 . 2 से जीता। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2 . 1 से जीत दर्ज की।
इस दौरे पर भारत ने हर विभाग में प्रभावित किया और डिफेंस तथा मिडफील्ड में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला।
नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026 . 27 सत्र के लिये एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालीफायर भी है। 

 भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना श्रृंखला के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया से 2 . 3 से हार गई जिससे श्रृंखला 2 . 2 से बराबरी पर खत्म हो गई।
भारत ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली थी।
दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी। हाफटाइम तक स्कोर 2 . 0 था।
आस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की। कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके आस्ट्रेलिया को 3 . 2 से जीत दिलाई।
इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिये अच्छा रहा।

पहला मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की। न्यूजीलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय टीम ने जबर्दस्त दृढता, अनुशासन और जुझारूपन दिखाते हुए अपनी तैयारी पुख्ता की।
पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने 2 . 1 से जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4 . 2 से जीता।

तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2 . 1 से जीत दर्ज की।
इस दौरे पर भारत ने हर विभाग में प्रभावित किया और डिफेंस तथा मिडफील्ड में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला।
नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026 . 27 सत्र के लिये एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालीफायर भी है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *