नीट पेपर लीक के खिलाफ भोपाल में एनएसयूआई का प्रदर्शन:पीसीसी चीफ जीतू, नेता प्रतिपक्ष सिंघार, दिग्विजय सहित कई नेता शामिल

नीट पेपर लीक के खिलाफ भोपाल में एनएसयूआई का प्रदर्शन:पीसीसी चीफ जीतू, नेता प्रतिपक्ष सिंघार, दिग्विजय सहित कई नेता शामिल

नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) आज सीएम हाउस घेराव कर रही है। चिकित्सा शिक्षा और छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में हो रहे इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शामिल हो रहे हैं। पीसीसी के चारों तरफ पुलिस ने की बैरिकेडिंग एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पीसीसी के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। रेडक्रॉस चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और वॉटर कैनन तैनात है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *