हमीरपुर पुल हादसे पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा:50 लाख रुपए मुआवजे की मांग, सरकारी नौकरी और न्यायिक जांच की मांग उठाई

हमीरपुर पुल हादसे पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा:50 लाख रुपए मुआवजे की मांग, सरकारी नौकरी और न्यायिक जांच की मांग उठाई

हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह मजदूरों की मौत के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल हमीरपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पहले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, फिर हादसा स्थल का निरीक्षण किया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मृतक मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई कि पुल का पूरा मलबा अभी नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे अन्य मजदूरों के दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए तत्काल मलबा हटाकर व्यापक जांच कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने हादसे की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ख़बरी ने यह भी मांग की कि निर्माण कंपनी से क्षतिपूर्ति की वसूली की जाए। संबंधित ठेकेदार और कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि खराब मौसम का अलर्ट जारी होने के बावजूद रात के समय निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति ने ऐसे हालात में काम कराने का आदेश दिया था, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि मजदूरों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *