कुरुक्षेत्र में सेल्समैन ने फंदा लगाकर दी जान:दवा कंपनी में करता था काम, किराए के कमरे में लटका मिला शव, यूपी का रहने वाला

कुरुक्षेत्र में सेल्समैन ने फंदा लगाकर दी जान:दवा कंपनी में करता था काम, किराए के कमरे में लटका मिला शव, यूपी का रहने वाला

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में कंपनी के सेल्समैन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। रात को कर्मी कमरे से बाहर छत पर सोया हुआ था। सुबह वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तब कंपनी के कर्मचारियों मकान मालिक से बातचीत की। मृतक की पहचान 25 साल के विकास के रूप में हुई है। विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव आबूपुरा का रहने वाला था। फिलहाल वह लाडवा के विकास नगर में किराए के कमरे में अकेला रह रहा था। विकास यहां एक दवा कंपनी में काम करता था। आज कंपनी में नहीं पहुंचा था विकास पुलिस के मुताबिक, विकास शुक्रवार रात को मकान की छत पर सोया था। शनिवार सुबह वह कंपनी नहीं पहुंचा। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर कंपनी की तरफ से उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कंपनी कर्मचारियों ने मकान मालिक संत लाल को सूचना दी। मोंटी का दरवाजा मिला बंद सूचना पाकर मकान मालिक संत लाल छत पर जाने लगा, तो मोंटी का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा अंदर से बंद किया गया था। इसलिए संत लाल पड़ोसी की छत के रास्ते कमरे तक पहुंचा। यहां बाहर विकास का बिस्तर पड़ा हुआ था। शक होने पर कमरे को खोलकर देखा गया तो अंदर विकास का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। कंपनी और पुलिस को सूचना दी संत लाल ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और कंपनी को दी। सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल इकट्‌ठा करवाए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में भिजवा दिया। परिवार को सूचना देकर बुलाया- गुरनाम सिंह थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि विकास के परिवार को घटना की सूचना दी गई है। विकास का परिवार बरेली से चला हुआ है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *