डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी जैसलमेर आएंगी:पति माइकल बोलस के साथ सोनार किला देखेंगी; ताजमहल और अक्षरधाम भी देखा

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी जैसलमेर आएंगी:पति माइकल बोलस के साथ सोनार किला देखेंगी; ताजमहल और अक्षरधाम भी देखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार को जैसलमेर आएंगी। जानकारी के अनुसार, वे यहां चार्टर प्लेन से पहुंचेगी और होटल सूर्यगढ़ में रुकेगी। वे यहां सोनार किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर लेक विजिट करेंगी। इसके बाद सोमवार को यहां से रवाना हो जाएंगी। भारत की घूमने आई टिफनी ने शुक्रवार को दिल्ली में अक्षरधाम देखा था। इसके बाद शनिवार को आगरा का ताजमहल देखा है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के इस दौरे को लेकर जैसलमेर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। बॉर्डर का जिला होने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनके रुकने वाले संभावित स्थानों पर सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में अक्षरधाम देखा, रविवार सुबह ताज का दीदार टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलस ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से की। वहां उन्होंने अक्षरधाम मंदिर की खूबसूरती देखी, जिसकी टिफनी ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी की है। इसके बाद वे आगरा पहुंच चुके हैं और ताजमहल देखा। पर्यटन सूत्रों का कहना है कि यह जोड़ा जैसलमेर के विश्वप्रसिद्ध सोनार किला, पटवों की हवेली और थार रेगिस्तान के सम के रेतीले धोरों को देखने जा सकता है। वह यहां ढलते सूरज का आनंद लेंगी और राजस्थान की पारंपरिक लोक संस्कृति व लोक नृत्य को करीब से देखेंगी। पर्यटन कारोबारियों में भारी उत्साह अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार की इस यात्रा से जैसलमेर के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों, होटल मालिकों और गाइडों में भारी उत्साह है। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि टिफनी ट्रंप के इस दौरे से दुनिया भर में जैसलमेर के पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी और आने वाले दिनों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। स्वर्ण नगरी अपने पारंपरिक ‘पधारो म्हारे देस’ के अंदाज में कल इस खास मेहमान के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *