किशनगंज के व्यस्त सौदागरपट्टी रोड पर शनिवार को फ्लिपकार्ट का सामान ले जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर ट्रक जब सौदागरपट्टी रोड से गुजर रहा था, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने वाहन के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया आग घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी आग को पूरे कंटेनर में फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंटेनर में रखे फ्लिपकार्ट के सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। किशनगंज के व्यस्त सौदागरपट्टी रोड पर शनिवार को फ्लिपकार्ट का सामान ले जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर ट्रक जब सौदागरपट्टी रोड से गुजर रहा था, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने वाहन के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया आग घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी आग को पूरे कंटेनर में फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंटेनर में रखे फ्लिपकार्ट के सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।


