शाजापुर में गर्मी से राहत, ठंडी हवाएं चलीं:मौसम विभाग ने जताई गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद

शाजापुर में गर्मी से राहत, ठंडी हवाएं चलीं:मौसम विभाग ने जताई गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद

शाजापुर में पिछले एक महीने से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शनिवार सुबह मौसम में बदलाव आया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से जिले का मौसम ठंडा हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी जिले में ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तेज हवा से गिरा तापमान धनोतिया ने यह भी बताया कि बादलों और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो पिछले दिनों के तापमान से कम है। शनिवार सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *