इंदौर में शनिवार सुबह से मौसम बदला सा है। सुबह से बादल छाए और ठंडी हवाएं चली। फिर कुछ देर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम हुई। इसके पूर्व शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात का 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है अभी एक-दो दिन इंदौर और आसपास के क्षेत्रों का मौसम ऐसा ही रहेगा। इंदौर में नौतपा में इस बार शुरू से तेज धूप के साथ उमस से लोग हलाकान हैं। इसी के साथ भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मध्य प्रदेश में अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है लेकिन इंदौर और आसपास मौसम ऐसा तो नहीं है लेकिन पारे में गिरावट है और हल्की राहत है। इसके पूर्व 7 मई को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन, यानी 31 मई और 1-2 जून को प्रदेश में कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई को अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1-2 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। यहां 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हो चुकी है। इंदौर के मई का मौसम


