आरा में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत:टॉयलेट के लिए घर से निकले थे, अंधेरे में अंसतुलित होकर गिरे; बेटा बोला- कम दिखता था

आरा में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत:टॉयलेट के लिए घर से निकले थे, अंधेरे में अंसतुलित होकर गिरे; बेटा बोला- कम दिखता था

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में कुएं में गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब अधेड़ अंधेरे में टॉयलेट करने निकले थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे घर के पास मौजूद कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने के बाद किसी को कुछ नहीं पता चला, इसलिए अधेड़ की कुएं में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब परिजन ने अधेड़ को अपने कमरे में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने अधेड़ के कुएं में गिरने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। बेटे ने कहा- पापा को आंख से कम दिखाई देता था मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव के रहने वाले 56 साल के गिरिजा गोड़ के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे रंजन गोड़ ने बताया कि उनके पिता घर के बाहर बने कमरे में रहते और वहीं सोते थे। घर के पास ही एक पुराना कुआं है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को आंखों से कम दिखाई देता था। आशंका है कि वे लघुशंका के लिए उठे होंगे। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया होगा और वे कुएं में गिर गए होंगे। कुएं में गिरने के बाद उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पहले ही हो चुकी थी। परिवार में उनके दो पुत्र निरंजन गोड़ और रंजन गोड़ हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में कुएं में गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब अधेड़ अंधेरे में टॉयलेट करने निकले थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे घर के पास मौजूद कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने के बाद किसी को कुछ नहीं पता चला, इसलिए अधेड़ की कुएं में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब परिजन ने अधेड़ को अपने कमरे में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने अधेड़ के कुएं में गिरने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। बेटे ने कहा- पापा को आंख से कम दिखाई देता था मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव के रहने वाले 56 साल के गिरिजा गोड़ के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे रंजन गोड़ ने बताया कि उनके पिता घर के बाहर बने कमरे में रहते और वहीं सोते थे। घर के पास ही एक पुराना कुआं है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को आंखों से कम दिखाई देता था। आशंका है कि वे लघुशंका के लिए उठे होंगे। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया होगा और वे कुएं में गिर गए होंगे। कुएं में गिरने के बाद उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पहले ही हो चुकी थी। परिवार में उनके दो पुत्र निरंजन गोड़ और रंजन गोड़ हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *