पूर्णिया सिविल कोर्ट कैंपस में हाईवोल्टेज ड्रामा; VIDEO:पत्नी ने पति को कॉलर पकड़कर घसीटा, बोली- मुझे बेचकर दूसरी शादी कर ली

पूर्णिया सिविल कोर्ट कैंपस में हाईवोल्टेज ड्रामा; VIDEO:पत्नी ने पति को कॉलर पकड़कर घसीटा, बोली- मुझे बेचकर दूसरी शादी कर ली

पूर्णिया सिविल कोर्ट कैंपस में हुए हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला अपने पति पर सरेआम हमला करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला पति का कॉलर पकड़कर उसे घसीटती दिख रही है। इसी दौरान वह उसे पटकने की कोशिश करती है और गुस्से में उसके हाथ प दांत से काट लेती है। कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में वकील, मुवक्किल और पुलिसकर्मी मौजूद थे। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को रोकने और दोनों को अलग कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला लगातार चिल्लाती रही। मामला बढ़ता देख महिला और पुरुष पुलिस के जवानों को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कोर्ट परिसर से बाहर सड़क की ओर ले जाया गया, लेकिन वहां भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। महिला बोली- शादी के बाद से ही पति मुझे साथ नहीं रख रहा था हंगामा कर रही महिला की पहचान कोसकापुर निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। महिला ने अपने पति बेसरा विशनपुर निवासी मरगूब आलम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बेंगलुरु के रेड लाइट एरिया में बेचकर दूसरी शादी कर चुका है। कुछ दिन पहले पति ने साथ रखने का भरोसा देकर उसकी जमीन बिकवा दी और करीब दो लाख रुपए ले लिए। कोर्ट में चल रहा भरण-पोषण और प्रताड़ना का मामला दोनों के बीच भरण-पोषण और प्रताड़ना का मामला कोर्ट में चल रहा है और उसी मामले की तारीख पर वह कोर्ट पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर फटे कपड़ों और घायल हालत में दिख रहे मरगूब आलम ने पत्नी के सभी आरोपों को झूठा बताया। मरगूब का कहना है कि उसकी पत्नी ही उसके साथ मारपीट करती है। जो महिला कोर्ट परिसर में इतने लोगों और पुलिस के सामने ऐसा व्यवहार कर सकती है, वह घर में क्या करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्णिया सिविल कोर्ट कैंपस में हुए हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला अपने पति पर सरेआम हमला करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला पति का कॉलर पकड़कर उसे घसीटती दिख रही है। इसी दौरान वह उसे पटकने की कोशिश करती है और गुस्से में उसके हाथ प दांत से काट लेती है। कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में वकील, मुवक्किल और पुलिसकर्मी मौजूद थे। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को रोकने और दोनों को अलग कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला लगातार चिल्लाती रही। मामला बढ़ता देख महिला और पुरुष पुलिस के जवानों को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कोर्ट परिसर से बाहर सड़क की ओर ले जाया गया, लेकिन वहां भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। महिला बोली- शादी के बाद से ही पति मुझे साथ नहीं रख रहा था हंगामा कर रही महिला की पहचान कोसकापुर निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। महिला ने अपने पति बेसरा विशनपुर निवासी मरगूब आलम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बेंगलुरु के रेड लाइट एरिया में बेचकर दूसरी शादी कर चुका है। कुछ दिन पहले पति ने साथ रखने का भरोसा देकर उसकी जमीन बिकवा दी और करीब दो लाख रुपए ले लिए। कोर्ट में चल रहा भरण-पोषण और प्रताड़ना का मामला दोनों के बीच भरण-पोषण और प्रताड़ना का मामला कोर्ट में चल रहा है और उसी मामले की तारीख पर वह कोर्ट पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर फटे कपड़ों और घायल हालत में दिख रहे मरगूब आलम ने पत्नी के सभी आरोपों को झूठा बताया। मरगूब का कहना है कि उसकी पत्नी ही उसके साथ मारपीट करती है। जो महिला कोर्ट परिसर में इतने लोगों और पुलिस के सामने ऐसा व्यवहार कर सकती है, वह घर में क्या करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *