फिरोजाबाद में तहसीलदार प्रकरण में चर्चित ओएसडी हटाए गए:डीएम ने किया प्रशासनिक फेरबदल, नए ओएसडी समेत कई कर्मचारियों के तबादले

फिरोजाबाद में तहसीलदार प्रकरण में चर्चित ओएसडी हटाए गए:डीएम ने किया प्रशासनिक फेरबदल, नए ओएसडी समेत कई कर्मचारियों के तबादले

फिरोजाबादकलक्ट्रेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। टूंडला तहसीलदार प्रकरण के दौरान चर्चा में रहे ओएसडी शीलेंद्र कुमार शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, नाजिर सदर शैलेंद्र प्रताप सिंह को नया ओएसडी नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल अप्रैल में सामने आए टूंडला तहसीलदार प्रकरण के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उस समय टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने मीडिया के सामने ओएसडी शीलेंद्र कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि ओएसडी ने आगरा से करीब 1.75 लाख रुपए का आईफोन मंगवाया था। मामले के बाद हुई थीं कई प्रशासनिक कार्रवाई प्रकरण के सुर्खियों में आने के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई हुई थी। तहसीलदार राखी शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके कुछ समय बाद तत्कालीन जिलाधिकारी रमेश रंजन का भी तबादला कर दिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से किया संबद्ध वर्तमान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए शीलेंद्र कुमार शर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय भेज दिया है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात मनोज कुमार कश्यप को नाजिर सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नाजिर सदर को मिली ओएसडी की जिम्मेदारी कलक्ट्रेट में तैनात नाजिर सदर शैलेंद्र प्रताप सिंह को नया ओएसडी बनाया गया है। वह पहले की तरह आयुध लिपिक का कार्य भी संभालते रहेंगे। छह कर्मचारियों के अंतरजनपदीय तबादले प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह अन्य कर्मचारियों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण भी किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खन्ना का तबादला फिरोजाबाद से आगरा किया गया है, जबकि आगरा से आरिफ हुसैन को फिरोजाबाद भेजा गया है। प्रधान सहायक दौजीराम का स्थानांतरण फिरोजाबाद से मैनपुरी किया गया है। उनकी जगह मैनपुरी के वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार को फिरोजाबाद में तैनाती मिली है। इसी तरह प्रधान सहायक अजीत उपाध्याय को फिरोजाबाद से मथुरा भेजा गया है, जबकि मथुरा से अशोक कुमार सिंह का तबादला फिरोजाबाद किया गया है। व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद प्रशासनिक हलकों में इस व्यापक फेरबदल को कलक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और गति आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *