नालंदा के 15 नगर निकायों में आज होगी वोटिंग:जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की; पद के समान बैलेट पेपर मिलेंगे

नालंदा के 15 नगर निकायों में आज होगी वोटिंग:जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की; पद के समान बैलेट पेपर मिलेंगे

बिहारशरीफ नगर निगम समेत जिले के 15 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए आज अधिकारियों की कड़ी देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बिहारशरीफ नगर निगम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुबह आठ बजे सभी सदस्यों को चुनाव कक्ष में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। नियमानुसार, यदि किसी पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उस सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। वार्ड पार्षदों के बीच बैठक हुई समिति के गठन में अपना दबदबा कायम करने के लिए शुक्रवार देर शाम तक वार्ड पार्षदों के बीच बैठकों और रणनीतियों का दौर चलता रहा। हालांकि, कुछ खास नामों पर आपत्ति दर्ज होने के कारण अंतिम रूप से पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन आपसी राय-मशविरा कर विवादित नामों को हटाते हुए आम सहमति बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। सूत्रों के अनुसार, समिति में जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है। इसके तहत दो यादव, दो अल्पसंख्यक, और कुशवाहा, अनुसूचित जाति व अति पिछड़ा वर्ग से एक-एक सदस्य को शामिल करने के फॉर्मूले पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है; मौजूदा तकरार केवल चेहरों को लेकर है। इस सियासी गहमागहमी के बीच मेयर प्रतिनिधि अमित कुमार ने भरोसा जताया है कि सशक्त समिति का गठन अंततः आपसी सहमति के आधार पर ही पूरा कर लिया जाएगा। मतदान की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव से ठीक पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की ओर से वार्ड पार्षदों को वोटिंग की प्रक्रिया और इसके नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के नामों का कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा। यह व्यवस्था की गई है कि जिस निकाय में पदों की जितनी संख्या होगी, वहां उतने ही बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। पद के अनुरूप बैलेट पेपर मिलेंगे सदस्यों को पद के अनुरूप बैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे टिक लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति में तुरंत मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। अंत में विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा और उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिले के अलग-अलग नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के लिए पदों की संख्या पहले से ही निर्धारित की जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक सात पद बिहारशरीफ नगर निगम के लिए तय किए गए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य सभी 14 नगर निकायों— हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर, अस्थावां, गिरियक, हरनौत, पावापुरी, रहुई, एकंगरसराय, चंडी, नालंदा, परवलपुर, सरमेरा और सिलाव में तीन-तीन पदों के लिए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। बिहारशरीफ नगर निगम समेत जिले के 15 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए आज अधिकारियों की कड़ी देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बिहारशरीफ नगर निगम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुबह आठ बजे सभी सदस्यों को चुनाव कक्ष में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। नियमानुसार, यदि किसी पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उस सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। वार्ड पार्षदों के बीच बैठक हुई समिति के गठन में अपना दबदबा कायम करने के लिए शुक्रवार देर शाम तक वार्ड पार्षदों के बीच बैठकों और रणनीतियों का दौर चलता रहा। हालांकि, कुछ खास नामों पर आपत्ति दर्ज होने के कारण अंतिम रूप से पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन आपसी राय-मशविरा कर विवादित नामों को हटाते हुए आम सहमति बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। सूत्रों के अनुसार, समिति में जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है। इसके तहत दो यादव, दो अल्पसंख्यक, और कुशवाहा, अनुसूचित जाति व अति पिछड़ा वर्ग से एक-एक सदस्य को शामिल करने के फॉर्मूले पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है; मौजूदा तकरार केवल चेहरों को लेकर है। इस सियासी गहमागहमी के बीच मेयर प्रतिनिधि अमित कुमार ने भरोसा जताया है कि सशक्त समिति का गठन अंततः आपसी सहमति के आधार पर ही पूरा कर लिया जाएगा। मतदान की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव से ठीक पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की ओर से वार्ड पार्षदों को वोटिंग की प्रक्रिया और इसके नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के नामों का कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा। यह व्यवस्था की गई है कि जिस निकाय में पदों की जितनी संख्या होगी, वहां उतने ही बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। पद के अनुरूप बैलेट पेपर मिलेंगे सदस्यों को पद के अनुरूप बैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे टिक लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति में तुरंत मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। अंत में विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा और उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिले के अलग-अलग नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के लिए पदों की संख्या पहले से ही निर्धारित की जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक सात पद बिहारशरीफ नगर निगम के लिए तय किए गए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य सभी 14 नगर निकायों— हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर, अस्थावां, गिरियक, हरनौत, पावापुरी, रहुई, एकंगरसराय, चंडी, नालंदा, परवलपुर, सरमेरा और सिलाव में तीन-तीन पदों के लिए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *