पांच इंच दीवार तोड़ने के झगड़े में मर्डर मामला:समस्तीपुर में SIT का गठन, SSP ने कहा- आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी

पांच इंच दीवार तोड़ने के झगड़े में मर्डर मामला:समस्तीपुर में SIT का गठन, SSP ने कहा- आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी

समस्तीपुर में महज पांच इंच की दीवार तोड़ने को लेकर हुए झगड़े के बाद चचेरे भाई ने शुक्रवार को तीन गोली मार कर भाई की हत्या कर दी। मृतक सुरज कुमार (35) को सीना, पंजरा और दाहिने जांघ में तीन गोली लगी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड-6 मोहल्ले की है। गोली मारने वाला मृतक का अपना चचेरा भाई गणेश कुमार है। ये उससे आधी उम्र का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि अबतक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सूरज कुमार के पिता भोला राय और आरोपी गणेश कुमार के पिता शंकर राय के बीच पहले बंटबारा हो चुका है। एक पांच इंच दीवार को लेकर विवाद हुआ था। सूरज के परिवार के लोगों ने पहले दीवार बनाया गया था। तीन दिन पहले जब सूरज कोलकता से घर लौटा, तो गुरुवार को दीवार हटाने को लेकर दोनों परिवार के विवाद हुआ था। गणेश ने दीवार हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी। लेकिन सुबह-सुबह गणेश दीवार तोड़ने लगा। जिस पर सुरज के पिता उसे मना करने गए। घर में सो रहे बेटे को उठाया। इसी दौरान सूरज पिस्टल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद लोग जबतक कुछ समझ पाते वह मौके से फरार हो गया। आरोपी गणेश शराब कारोबार में जा चुका है जेल आरोपी गणेश की उम्र करीब 22 साल है। वह शराब कारोबार से जुड़ा है। कुछ दिन पहले गोलापलगंज में शराब के मामले में पकड़ा गया था। वह जेल भी गया था। लागों का कहना है कि वह चोरी छिपे समस्तीपुर में भी शराब का कारोबार कर रहा था। जिस कारण उसने गलत तरीके से धन भी जमा कर लिया था और हथियार भी खरीद लिया था। मृतक की मां शांति देवी ने कहा है कि भतीजा घर के बगल में शराब का कारोबार करता था। गलत लोगों का आना जाना था। जिसका उनका परिवार विरोध करता था। शराब कारोबार के विरोध के कारण ही दीवार के बहाने उसके बेटे को गोली मार दी गई। सूरज घर का एकलौता कमाऊ बेटा था। उनका छोटा बेटा मंदबुद्धि है। उनके पति की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अब परिवार को कौन देखेगा। सुरज को तीन बच्चे हैं। वह कोलकता में सेटरिंग का काम करता था। जिससे पूरा परिवार चलता था। गुरुवार को वह कोलकाता से आया ही था। फिर सोमवार को जाने वाला था। दो परिवारों में तनाव को देखते हुए पुलिस की हुई तैनाती हत्या के बाद दो परिवारों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही इलाकें में गश्ति को तेज कर दिया गया है। ताकि अब कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। आरोपी का परिवार घर से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का किया गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के लिए एएसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इसको लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है। समस्तीपुर में महज पांच इंच की दीवार तोड़ने को लेकर हुए झगड़े के बाद चचेरे भाई ने शुक्रवार को तीन गोली मार कर भाई की हत्या कर दी। मृतक सुरज कुमार (35) को सीना, पंजरा और दाहिने जांघ में तीन गोली लगी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड-6 मोहल्ले की है। गोली मारने वाला मृतक का अपना चचेरा भाई गणेश कुमार है। ये उससे आधी उम्र का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि अबतक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सूरज कुमार के पिता भोला राय और आरोपी गणेश कुमार के पिता शंकर राय के बीच पहले बंटबारा हो चुका है। एक पांच इंच दीवार को लेकर विवाद हुआ था। सूरज के परिवार के लोगों ने पहले दीवार बनाया गया था। तीन दिन पहले जब सूरज कोलकता से घर लौटा, तो गुरुवार को दीवार हटाने को लेकर दोनों परिवार के विवाद हुआ था। गणेश ने दीवार हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी। लेकिन सुबह-सुबह गणेश दीवार तोड़ने लगा। जिस पर सुरज के पिता उसे मना करने गए। घर में सो रहे बेटे को उठाया। इसी दौरान सूरज पिस्टल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद लोग जबतक कुछ समझ पाते वह मौके से फरार हो गया। आरोपी गणेश शराब कारोबार में जा चुका है जेल आरोपी गणेश की उम्र करीब 22 साल है। वह शराब कारोबार से जुड़ा है। कुछ दिन पहले गोलापलगंज में शराब के मामले में पकड़ा गया था। वह जेल भी गया था। लागों का कहना है कि वह चोरी छिपे समस्तीपुर में भी शराब का कारोबार कर रहा था। जिस कारण उसने गलत तरीके से धन भी जमा कर लिया था और हथियार भी खरीद लिया था। मृतक की मां शांति देवी ने कहा है कि भतीजा घर के बगल में शराब का कारोबार करता था। गलत लोगों का आना जाना था। जिसका उनका परिवार विरोध करता था। शराब कारोबार के विरोध के कारण ही दीवार के बहाने उसके बेटे को गोली मार दी गई। सूरज घर का एकलौता कमाऊ बेटा था। उनका छोटा बेटा मंदबुद्धि है। उनके पति की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अब परिवार को कौन देखेगा। सुरज को तीन बच्चे हैं। वह कोलकता में सेटरिंग का काम करता था। जिससे पूरा परिवार चलता था। गुरुवार को वह कोलकाता से आया ही था। फिर सोमवार को जाने वाला था। दो परिवारों में तनाव को देखते हुए पुलिस की हुई तैनाती हत्या के बाद दो परिवारों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही इलाकें में गश्ति को तेज कर दिया गया है। ताकि अब कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। आरोपी का परिवार घर से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का किया गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के लिए एएसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इसको लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *