लखीसराय में 2 थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिस ऑफिसर सस्पेंड:SP ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर की सख्त कार्रवाई

लखीसराय में 2 थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिस ऑफिसर सस्पेंड:SP ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर की सख्त कार्रवाई

लखीसराय पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो थानाध्यक्षों सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में ट्रैफिक थानाध्यक्ष अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी और सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा शामिल हैं। इन पर लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा कार्य में अनियमितता जैसे गंभीर आरोप लगे थे। तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने विभागीय अनुशासन और कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या विभागीय जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लापरवाही या अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है और इसे अनुशासन कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लखीसराय पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो थानाध्यक्षों सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में ट्रैफिक थानाध्यक्ष अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी और सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा शामिल हैं। इन पर लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा कार्य में अनियमितता जैसे गंभीर आरोप लगे थे। तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने विभागीय अनुशासन और कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या विभागीय जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लापरवाही या अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है और इसे अनुशासन कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *