Video News: एसएमसी ने वडोदरा में टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 64 लाख की शराब की जब्त

Video News: एसएमसी ने वडोदरा में टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 64 लाख की शराब की जब्त

वडोदरा. स्टेट मॉनीटरिंग सेल की टीम ने वडोदरा के हरणी क्षेत्र में देना चौराहे से गोल्डन चौराहे के बीच दबिश देकर टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 64 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में टैंकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी का नाम रेखाराम जाट है। ये राजस्थान के जालौर जिले की चिटलवाना तहसील के निम्बज गांव का रहने वाला है। चार अन्य आरोपी फरार हैं। टीम ने विदेशी शराब की 28704 बोतलें जब्त की हैं, जिन्हें टैंकर में छिपाकर रखा गया था। इनकी कीमत 64 लाख 65 हजार रुपए है। दो मोबाइल फोन, एक सिलेंडर भी जब्त किया है। टैंकर सहित कुल 89.87 लाख का मुद्दामाल जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *