मार्श, पूरन या मार्करम… IPL 2027 में कौन बनेगा ऋषभ पंत की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्‍तान?

मार्श, पूरन या मार्करम… IPL 2027 में कौन बनेगा ऋषभ पंत की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्‍तान?

LSG New Captain contenders: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्‍तान के तौर पर एक और खराब सीजन के बाद ऋषभ पंत ने पद छोड़ दिया है। 2025 में 7वें और 2026 में 10वें स्थान पर रहने और सिर्फ 10 मैच जीतने के बाद विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने फैंचाइजी की कप्‍तानी छोड़ने का मुश्किल फैसला लिया। पूरे सीजन में पंत दबाव में दिखे। मैच से पहले और बाद में उनके बयान से हो रहा था कि वह कितने हताश हैं। इतना ही नहीं वह उस तरह से बल्‍लेबाजी भी नहीं कर पाए, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगले सीजन में खुलकर खेल सकते हैं।

ऋषभ पंत की जगह कौन बनेगा एलएसजी का कप्‍तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने अब आईपीएल 2027 सीजन से पहले कप्‍तानी का पद भरना सबसे मुश्किल काम होगा। हालांकि अच्छी बात ये है कि लखनऊ की टीम में तीन दावेदार पहले से ही मौजूद हैं। निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिशेल मार्श। आइये एक नजर इस पर डालते हैं कि इनमें से किसे और क्‍यों कप्‍तानी सौंपी जा सकती है।

पूरन के पास लीग क्रिकेट में कप्‍तानी का अच्‍छा अनुभव

निकोलस पूरन की बात करें तो उन्‍हें कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स को लीड करने का अनुभव है। याद होगा कि पूरन 2024 में एलएसजी के अंतरिम कप्तान भी बने थे, जब केएल राहुल चोट के कारण इम्पैक्ट सब के तौर पर खेले थे। हालांकि, आईपीएल 2026 के सीजन में उनका 18 का औसत और 127.86 के स्‍ट्राइक रेट से 234 रन चिंता की बात है।

मार्करम के पास अनुभव, लेकिन ये सीजन अच्‍छा नहीं रहा

अब बात करते हैं, एडेन मार्करम की, ये बैटिंग ऑलराउंडर टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका और एसए20 में डरबन के सुपर जायंट्स को लीड करता है। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2022 और 2023 में लगातार टाइटल जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी की। मार्करम अब एलएसजी के लिए ओपनिंग नहीं करते, उनकी जगह जोश इंग्लिस ले रहे हैं। चिंता की बात ये हैं कि मिडिल-ऑर्डर बैटर के तौर पर उन्‍होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

मिचेल मार्श सबसे बड़े दावेदार

मिचेल मार्श एलएसजी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ के बेस्ट बैटर रहे, उन्‍होंने 43.31 के औसत और 163.18 के स्‍ट्राइक रेट से 563 रन बनाए। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है, लेकिन उनके पास काफी इंटरनेशनल अनुभव है। मार्श 2024 से ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्‍तान हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में वह ऑस्‍ट्रेलिया की वनडे टीम की कमान भी संभालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *