सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में झड़प, 7 घायल:सिनेमा हॉल में बकरीद की रात कहासुनी पर विवाद, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में झड़प, 7 घायल:सिनेमा हॉल में बकरीद की रात कहासुनी पर विवाद, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 स्थित मीट मार्केट में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बकरीद को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, छूरा, दबिया और अन्य धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गुरुवार रात एक सिनेमा हॉल में हुई कहासुनी से हुई थी। उसी पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-27 पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन हालात बिगड़ते देख वापस लौट गई। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या-9 धर्मपट्टी निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद इजराइल, 35 वर्षीय मोहम्मद हसना, 55 वर्षीय मोहम्मद सतार, 50 वर्षीय बसीनम खातून, 35 वर्षीय जलाल उद्दीन, 28 वर्षीय मोहम्मद आजाद और 18 वर्षीय मोहम्मद अली के रूप में हुई है। सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल झा ने बताया कि सात घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें मोहम्मद हसना की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 स्थित मीट मार्केट में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बकरीद को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, छूरा, दबिया और अन्य धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गुरुवार रात एक सिनेमा हॉल में हुई कहासुनी से हुई थी। उसी पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-27 पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन हालात बिगड़ते देख वापस लौट गई। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या-9 धर्मपट्टी निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद इजराइल, 35 वर्षीय मोहम्मद हसना, 55 वर्षीय मोहम्मद सतार, 50 वर्षीय बसीनम खातून, 35 वर्षीय जलाल उद्दीन, 28 वर्षीय मोहम्मद आजाद और 18 वर्षीय मोहम्मद अली के रूप में हुई है। सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल झा ने बताया कि सात घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें मोहम्मद हसना की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *