मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया गांव में लीची के पेड़ से गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बवरिया गांव निवासी 12 वर्षीय राहुल (पुत्र बिकाऊ मुखिया) और 10 वर्षीय छोटन (पुत्र रमयी महतो) कृतपुर मठिया स्थित हरेंद्र दूबे के लीची बगीचे में लीची तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों बच्चे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। व्यापारी बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटन की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में परिजनों का बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता बिकाऊ मुखिया ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक व्यापारी बहला-फुसलाकर लीची तोड़ने के लिए बगीचे में ले गया था, जहां यह हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया गांव में लीची के पेड़ से गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बवरिया गांव निवासी 12 वर्षीय राहुल (पुत्र बिकाऊ मुखिया) और 10 वर्षीय छोटन (पुत्र रमयी महतो) कृतपुर मठिया स्थित हरेंद्र दूबे के लीची बगीचे में लीची तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों बच्चे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। व्यापारी बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटन की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में परिजनों का बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता बिकाऊ मुखिया ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक व्यापारी बहला-फुसलाकर लीची तोड़ने के लिए बगीचे में ले गया था, जहां यह हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


