Kirti Kulhari Sparks Debate On Domestic Help: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों एक ऐसे विवाद में फंस गई हैं जो घरेलू हेल्पर की सैलरी और उनके सम्मान से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंटरव्यू क्लिप में उन्होंने अपनी घरेलू मदद की तनख्वाह की उम्मीदों पर कुछ ऐसा कहा जिसने ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी।
2 घंटे काम के लिए 10,000 रुपये क्यों?
कीर्ति कुल्हारी ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाल ही में मुंबई के यारी रोड में नए घर में शिफ्ट किया है। वहां एक घरेलू कामगार ने 2 घंटे के काम के लिए 10,000 रुपये महीना मांगा जिसमें झाड़ू, पोछा, बर्तन, डस्टिंग और कपड़े धोना शामिल था। साथ ही, कीर्ति ने इस पर कहा कि 2 घंटे काम के लिए 10,000 रुपये क्यों? उन्होंने ये भी जोड़ा कि शायद ये रेट इसलिए था कि “इनके पास तो होंगे, थोड़ा और मांग ही लेते हैं।”
मुंबई जैसे महंगे शहर में घरेलू कामगारों की बढ़ती जरूरतें

इतना ही नहीं, एक्टर और टीवी होस्ट मिनी माथुर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने लिखा कि सोचो 2 घंटे में हम कितना कमाते हैं और वो कामगार कितना ये तो दुनिया में कहीं भी मिनिमम वेज से कम है। दरअसल, कॉमेडियन विवेक समतानी ने भी तंज कसते हुए लिखा कि ये मुश्किल से 2 डॉलर प्रति घंटा है और ये भी ज्यादा है? इस पर कई यूजर्स ने बताया कि मुंबई जैसे महंगे शहर में घरेलू कामगारों की बढ़ती जरूरतें और जीवन यापन का खर्च देखते हुए ये रेट वाजिब और बल्कि कम है। कई लोगों ने इंटरव्यू के टोन पर भी आपत्ति जताई।
बता दें, कीर्ति कुल्हारी साल 2021 में अपने पति साहिल सहगल से अलग हो चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में कीर्ति ने काम में एक्टिव रहते हुए पर्सनल लाइफ को शांत तरीके से संभाला है। अब उनका ये नया बयान कुक को लेकर सुर्खियों में आ गया है।


