पंजाब की 4 नगर कौंसिलों में चुनाव 13 जून को:कल से दाखिल होंगे नामांकन, 4 को स्क्रूटनी; आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू

पंजाब की 4 नगर कौंसिलों में चुनाव 13 जून को:कल से दाखिल होंगे नामांकन, 4 को स्क्रूटनी; आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू

राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने नगर कौंसिल दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी में चुनाव प्रक्रिया कल यानि शनिवार से शुरू हो जाएगी। संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जारी रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 30 मई शनिवार से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 जून दोपहर 3 बजे तक होगी। इसके बाद 4 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।
13 जून को होगा मतदान
आयोग के शेड्यूल के अनुसार, 5 जून (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी की जा सकेगी। 13 जून (शनिवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।
चुनाव की घोषणा के साथ ही इन नगर कौंसिलों में आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। आयोग ने चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *