बालोतरा गुड़ामालानी कांग्रेस ने शुक्रवार को बढ़ती महगाई, नीट पेपर लीक, बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उपखण्ड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन गुड़ामालानी SDM को दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लाॉक अध्यक्ष ने कहा की आज पेट्रोल 110 और डीजल 100 से पार पहुंच गया। रसोई गैस लगातार महंगी हो रही है। आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है। दरअसल ईरान अमेरिका युद्ध की वजह भारत आने वाला तेल खपत के अनुसार नहीं मिल रहा है। वहीं कच्चे तेल के भाव भी तेजी से बढ़ रहे है। भारत को कच्चा तेल महंगे दामों मे खरीदना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुड़ामालानी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्याकर्ताओ ने उपखण्ड के बाहर धरना दिया। वहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा लगातार बढ़ती महगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। गुड़ामालानी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी राजूराम चौधरी ने कहा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर गुड़ामालानी ब्लॉक में कांग्रेस ने आज बढ़ती महंगाई न्यूज़ पेपर लीक के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम मीणा को दिया गया। यह प्रमुख मांगे – अब बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कंट्रोल करना – नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई – गुड़ामालानी मुख्य सड़क के बीच में बनाए डिवाइडर हटाकर आम लोगों को राहत दें – गुड़ामालानी में स्थाई रूप से ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था शुरू की जाए


