पंचकूला में फाइनेंसर के दबाव में ज्वैलर ने लगाया फंदा:10 लोगों के खिलाफ FIR, 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, धमकियों से तनाव

पंचकूला में फाइनेंसर के दबाव में ज्वैलर ने लगाया फंदा:10 लोगों के खिलाफ FIR, 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, धमकियों से तनाव

हरियाणा के पंचकूला में एक ज्वैलर ने मानसिक दबाव एवं प्रताड़ना के चलते घर में ही फंदा लगा लिया। मृतक की शिनाख्त सेक्टर-4 निवासी रजत खन्ना के तौर पर हुई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाना में मुकदमा दर्ज किया है। पचंकूला के सेक्टर-4 निवासी रजत खन्ना एमडीसी क्षेत्र में रजत ज्वैलर्स नाम से आभूषण कारोबार करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कारोबार में भारी नुकसान होने के कारण कुछ लोगों द्वारा लगातार भुगतान को लेकर मानसिक दबाव, धमकियां एवं प्रताड़ना दी जा रही थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा मृतक एवं उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती थी।
जिसके चलते मृतक मानसिक तनाव में था।इसी तनाव में उसने सुसाइड कर लिया। आरोपियों में योगेश गुप्ता उर्फ हन्नी, दुर्गा रहेजा, कुनाल रहेजा, सैफी, लविना मुख्य तौर पर शामिल हैं। सीन ऑफ क्राइम टीम ने किया निरीक्षण
ज्वैलर के द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा रजत खन्ना को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट सहित अन्य सामान मिला है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आज सुबह मृतक की पत्नी द्वारा सैक्टर-5 थाना में दी गई लिखित शिकायत, मौके से बरामद सुसाइड नोट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर मामलें की जांच शुरु की गई है। मामलें की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *