टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र स्थित रामनगर सेवड़ा गांव में शुक्रवार को चंदन सिंह खंगार (40) का शव अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए मृतक चंदन सिंह खंगार के पिता नब्बू खंगार ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने चंदन सिंह को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मजदूरी करता था मृतक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। देहात थाना पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूरी का काम करता था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


