GT vs RR Pitch Report: मुल्लानपुर में बोलती है बल्लेबाजों की तूती, गुजरात टाइटंस पर भारी राजस्थान रॉयल्स के आंकड़े

GT vs RR Pitch Report: मुल्लानपुर में बोलती है बल्लेबाजों की तूती, गुजरात टाइटंस पर भारी राजस्थान रॉयल्स के आंकड़े

IPL 2026 Qualifier 2 GT vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 का क्‍वालीफायर 2 मुल्‍लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां इस सीजन राजस्‍थान रॉयल्‍स के आंकड़े गुजरात टाइटंस से ज्‍यादा भारी रहे हैं। 

GT vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 29 मई को न्‍यू चंडीगढ़ के मुल्‍लानपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्‍टेडियम में क्‍वालीफायर 2 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स दोनों ही टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक जोरदार टक्‍कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच से पहले पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मुल्लानपुर पिच रिपोर्ट

मुल्‍लानपुर में इस आईपीएल सीजन के पहले मैच को छोड़ दें तो यहां पहली पारी का औसत टोटल 234 रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद का एलिमिनेटर में 196 रन सबसे कम टोटल था और पिछली 8 पारियों में यह एकमात्र मौका था, जब इस जगह पर 200 का आंकड़ा पार नहीं हुआ। आईपीएल 2026 में दो बार 220 या उससे ज्‍यादा का टोटल चेज किया गया है।

गुजरात टाइटंस पर भारी राजस्‍थान रॉयल्‍स

दरअसल, पंजाब किंग्स का ये होम वेन्यू इस सीजन का सबसे फ्लैट ट्रैक रहा है। कम स्कोर वाले पहले गेम के बाद यहां पिछली चार पहली पारियों का टोटल 219, 254, 222, और 243 रहा है। इसका मतलब है कि यहां एक बार फिर बल्‍लेबाजों की चांदी होने वाली है। वहीं, अगर इस वेन्‍यू पर राजस्‍थान रॉयल्‍स की बात करें तो उसका पड़ा भारी है। यहां जीटी पहले मैच में सिर्फ 162 रन ही बना सकी थी। जबकि इस बार यहां आरआर ने एलिमिनेटर में 243 रन बनाए थे।

IPL 2026 Mullanpur Record

क्वालीफायर-2 का फैसला पावरप्ले से होगा!

बल्ले और गेंद दोनों से पावरप्ले ने आईपीएल 2026 में मैचों का नतीजा तय किया गया है। इस मामले में मुल्लानपुर शायद सबसे ज्‍यादा उतार-चढ़ाव वाली जगहों में से एक है। डेथ ओवर से ज्‍यादा पावरप्ले चलने के बावजूद 1-6 ओवर में विकेट नहीं गिर रहे हैं और रन रेट तीनों फेज में सबसे ज्‍यादा है।

मौसम का हाल

मुल्‍लानपुर के मौसम की बात करें तो यहां मैच के दौरान 15 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर के समय गर्मी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद जैसे-जैसे दिन ढलेगा मौसम में हल्‍की ठंडक के साथ बारिश के चांस बढ़ेंगे।

क्रमांक टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 RCB 14 9 5 0 0 18 +0.783
2 GT 14 9 5 0 0 18 +0.695
3 SRH 14 9 5 0 0 18 +0.524
4 RR 14 8 6 0 0 16 +0.189
5 PBKS 14 7 6 0 1 15 +0.309
6 DC 14 7 7 0 0 14 -0.651
7 KKR 14 6 7 0 1 13 -0.147
8 CSK 14 6 8 0 0 12 -0.345
9 MI 14 4 10 0 0 8 -0.584
10 LSG 14 4 10 0 0 8 -0.740

टॉस बनेगा बॉस

इस मैच में ड्यू भी एक बड़ा फैक्‍टर हो सकता है। एलिमिनेटर मुकाबले में देखा गया था कि दूसरी पारी में ओस से बचने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया था और मैट भी बिछाए गए थे। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी का विकल्‍प चुन सकता है, ताकि दूसरी पारी में इसका फायदा उठाया जा सके।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *