मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब 6 बजे तक तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन 7:30 बजे के आसपास अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में स्थिति ऐसी हो गई कि दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले दो दिनों से जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। सुबह के समय अचानक बदले मौसम को लेकर लोग भी हैरान दिखे। मौसम विभाग ने 31 मई तक बारिश का जारी किया था अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही 27 से 31 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के कारण उत्तर बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी-बारिश तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों समेत कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने के कारण वातावरण में नमी बनी रही। हालांकि वाष्पीकरण की दर घटने से उमस में कुछ कमी महसूस की गई। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और तेज हवा व बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब 6 बजे तक तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन 7:30 बजे के आसपास अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में स्थिति ऐसी हो गई कि दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले दो दिनों से जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। सुबह के समय अचानक बदले मौसम को लेकर लोग भी हैरान दिखे। मौसम विभाग ने 31 मई तक बारिश का जारी किया था अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही 27 से 31 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के कारण उत्तर बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी-बारिश तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों समेत कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने के कारण वातावरण में नमी बनी रही। हालांकि वाष्पीकरण की दर घटने से उमस में कुछ कमी महसूस की गई। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और तेज हवा व बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


