टांडा में सरयू नदी में डूबे युवक का शव मिला:SDRF ने दूसरे दिन बरामद किया, स्नान के दौरान डूब गया था

टांडा में सरयू नदी में डूबे युवक का शव मिला:SDRF ने दूसरे दिन बरामद किया, स्नान के दौरान डूब गया था

टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी में डूबे मोहम्मद सुहैल का शव दूसरे दिन शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। गोरखपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के कलवारी निवासी मोहम्मद सुहैल सरयू नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन पहले दिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरे दिन SDRF ने निकाला शव इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने शुक्रवार को भी सर्च अभियान जारी रखा और आखिरकार मोहम्मद सुहैल का शव नदी से बरामद कर लिया। अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की जिम्मेदारी संभालता था सुहैल मोहम्मद सुहैल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और हैदराबाद में नौकरी करता था। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नदी में बढ़ रहे हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों नदी में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जलस्तर कम होने के कारण कई स्थानों पर गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। इससे बाहर से आने वाले लोग अनजाने में गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *