समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादापुर वार्ड 6 मोहल्ला में घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव भोला राय के बेटे 30 साल के सूरज कुमार के रूप में की गई है। सूरज को तीन गोलियां दागी गई है। मृतक के परिजन के मुताबिक, सूरज के चचेरे भाई ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है। गोली चलने की आवाज के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने सूरज को उठाकर सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी बोली- चचेरे देवर ने पति को 3 गोलियां मारी मृतक की पत्नी साधना कुमारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उनके पति सोकर जैसे ही उठे, मेरा चचेरा देवर गणेश कुमार पिस्टल लेकर घर में घुस गया और मेरे पति को एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। गोली चलाता देख हम लोगों ने गणेश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही सूरज कोलकाता से समस्तीपुर आए थे। कोलकाता में वे भवन निर्माण से जुड़ा काम करते हैं। साधना ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं है। हत्या को क्यों अंजाम दिया गया, ये मुझे भी नहीं पता। मृतक की मां बोली- भतीजा शराब का कारोबार करता है मृतक की मां शांति देवी ने बताया कि मेरा बेटा सूरज कोलकाता में रहता है। गुरुवार को ही समस्तीपुर आया था। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा गणेश शराब बेचने का काम करता है। हम लोगों ने कई बार उसे शराब का कारोबार करने से मना किया था। वो शराब बेचने के मामले में पहले जेल भी भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले भी गणेश ने बेटे पर फायरिंग की थी। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी घटना को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादापुर वार्ड 6 मोहल्ला में घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव भोला राय के बेटे 30 साल के सूरज कुमार के रूप में की गई है। सूरज को तीन गोलियां दागी गई है। मृतक के परिजन के मुताबिक, सूरज के चचेरे भाई ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है। गोली चलने की आवाज के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने सूरज को उठाकर सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी बोली- चचेरे देवर ने पति को 3 गोलियां मारी मृतक की पत्नी साधना कुमारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उनके पति सोकर जैसे ही उठे, मेरा चचेरा देवर गणेश कुमार पिस्टल लेकर घर में घुस गया और मेरे पति को एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। गोली चलाता देख हम लोगों ने गणेश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही सूरज कोलकाता से समस्तीपुर आए थे। कोलकाता में वे भवन निर्माण से जुड़ा काम करते हैं। साधना ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं है। हत्या को क्यों अंजाम दिया गया, ये मुझे भी नहीं पता। मृतक की मां बोली- भतीजा शराब का कारोबार करता है मृतक की मां शांति देवी ने बताया कि मेरा बेटा सूरज कोलकाता में रहता है। गुरुवार को ही समस्तीपुर आया था। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा गणेश शराब बेचने का काम करता है। हम लोगों ने कई बार उसे शराब का कारोबार करने से मना किया था। वो शराब बेचने के मामले में पहले जेल भी भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले भी गणेश ने बेटे पर फायरिंग की थी। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी घटना को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है।


