ग्वालियर बॉयज हॉस्टल में छात्रों के मोबाइल चोरी:कूलर चला कर सो रहे थे सभी, एक युवक आया और मोबाइल चोरी कर ले गया

ग्वालियर बॉयज हॉस्टल में छात्रों के मोबाइल चोरी:कूलर चला कर सो रहे थे सभी, एक युवक आया और मोबाइल चोरी कर ले गया

ग्वालियर के ठाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरेश नगर के सीताराम बॉयज हॉस्टल में मोबाइल चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार दोपहर एक युवक हॉस्टल में घुसा और कई छात्रों के मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद छात्रों ने ठाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर में सो रहे थे छात्र जानकारी के अनुसार हॉस्टल में अलग-अलग जिलों से आए छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार दोपहर छात्र खाना खाने के बाद अपने कमरों में आराम कर रहे थे। भीषण गर्मी के कारण सभी छात्र कूलर चलाकर सो गए थे। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे एक संदिग्ध युवक हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ। आरोपी ने उन कमरों को निशाना बनाया जहां छात्र गहरी नींद में थे। चोरी हुए मोबाइल संदीप बघेल, दुष्यंत सिकरवार, बादल शिवहरे, नितिन सिकरवार, शैलेन्द्र सिकरवार और देवेश सिकरवार के बताए गए हैं। छात्रों के जागने पर मोबाइल गायब मिले, जिसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। CCTV में कैद हुआ संदिग्ध युवक पुलिस ने हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक हॉस्टल के अंदर आता और संदिग्ध तरीके से घूमता दिखाई दे रहा है। हालांकि छात्र और हॉस्टल संचालक आरोपी की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस को अंदरूनी जानकारी का शक पुलिस का कहना है कि आरोपी सीधे कमरों तक पहुंचा और बिना डर के वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में शुरुआती जांच में किसी परिचित, कर्मचारी या छात्र की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हॉस्टल में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं। चोरी का केस दर्ज ठाटीपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *