बाढ़ में मद्य निषेध टीम पर पथराव, ड्राइवर-सिपाही घायल:होटल में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी; 2 सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़

बाढ़ में मद्य निषेध टीम पर पथराव, ड्राइवर-सिपाही घायल:होटल में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी; 2 सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़

बाढ़ अनुमंडल में मद्य निषेध टीम पर हमला हुआ है। करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना पर एक होटल में छापेमारी करने पहुंची टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें दो सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए। एक सिपाही और ड्राइवर को चोटें आई हैं। इलाज के लिए बख्तियारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव और बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अभद्र व्यवहार करने और पथराव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है। मद्य निषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली थी कि रानीसराय के एक होटल में शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इसी सूचना पर उनकी टीम छापेमारी करने पहुंची। पथराव में सिपाही और ड्राइवर घायल जांच के दौरान कुछ लोग भड़क गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बहस करने लगे। अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में ड्राइवर कन्हैया कुमार और सिपाही उदित राज घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। किसके क्या विवाद हुआ, परिवार को इसकी जानकारी नहीं वहीं, दूसरी ओर होटल संचालक के परिवार ने मद्य निषेध टीम पर मनमानी तरीके से दुकान में घुसने और मारपीट का आरोप लगाया है। रूना देवी ने बताया कि टीम अचानक घर में घुसी और उनके साथ मारपीट करने लगी। होटल में किससे क्या विवाद हुआ है, इसकी जानकारी उनको नहीं थी। परिवार की दूसरी सदस्य सुमन कुमारी ने कहा घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस दौरान अचानक कुल लोग घर के अंदर घुस गए। जो भी मिला उनके साथ मारपीट करने लगे। संचालक मोहित पासवान ने बताया कि मद्य निषेध पुलिस ने मारपीट की है। जिससे एक व्यक्ति का सिर फूट गया। दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। बाढ़ अनुमंडल में मद्य निषेध टीम पर हमला हुआ है। करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना पर एक होटल में छापेमारी करने पहुंची टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें दो सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए। एक सिपाही और ड्राइवर को चोटें आई हैं। इलाज के लिए बख्तियारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव और बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अभद्र व्यवहार करने और पथराव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है। मद्य निषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली थी कि रानीसराय के एक होटल में शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इसी सूचना पर उनकी टीम छापेमारी करने पहुंची। पथराव में सिपाही और ड्राइवर घायल जांच के दौरान कुछ लोग भड़क गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बहस करने लगे। अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में ड्राइवर कन्हैया कुमार और सिपाही उदित राज घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। किसके क्या विवाद हुआ, परिवार को इसकी जानकारी नहीं वहीं, दूसरी ओर होटल संचालक के परिवार ने मद्य निषेध टीम पर मनमानी तरीके से दुकान में घुसने और मारपीट का आरोप लगाया है। रूना देवी ने बताया कि टीम अचानक घर में घुसी और उनके साथ मारपीट करने लगी। होटल में किससे क्या विवाद हुआ है, इसकी जानकारी उनको नहीं थी। परिवार की दूसरी सदस्य सुमन कुमारी ने कहा घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस दौरान अचानक कुल लोग घर के अंदर घुस गए। जो भी मिला उनके साथ मारपीट करने लगे। संचालक मोहित पासवान ने बताया कि मद्य निषेध पुलिस ने मारपीट की है। जिससे एक व्यक्ति का सिर फूट गया। दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *