मझधार में मचा कोहराम : मौत बन आई गंगा की ऊंची लहरें, 4 लापता

मझधार में मचा कोहराम : मौत बन आई गंगा की ऊंची लहरें, 4 लापता

भास्कर न्यूज|मोहिउद्दीननगर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर दियारा स्थित गंगा नदी में गुरुवार की सुबह दर्दनाक नाव हादसा हो गया। तेज हवा एवं अचानक नदी में उठी ऊंची लहरों के कारण यात्रियों से भरी नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद नदी में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। आसपास से गुजर रहे स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नदी से दो शव बरामद किए गए हैं। इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मासुमगंज बिंदटोली निवासी श्रवण महतो के 15 वर्षीय पुत्र काशी कुमार, सिंगेश्वर महतो की पत्नी लीला देवी उर्फ नीलम देवी (30 वर्ष) तथा राहुल महतो की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। इनमें काशी कुमार एवं लीला देवी का शव नदी से बरामद किया गया, जबकि पूनम देवी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायलों में श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबुतरी कुमारी एवं एक नाबालिग सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि नाव पर सवार सभी लोग मूल रूप से मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के निवासी हैं। गंगा कटाव के कारण वर्षों पूर्व ये परिवार गंगा के उस पार बाढ़ थाना क्षेत्र के मासुमगंज में अस्थायी रूप से बस गए थे। हालांकि उनकी खेती-बाड़ी अब भी सुलतानपुर दियारा में ही होती है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह भी सभी लोग परवल, ककड़ी, फुट एवं अन्य सब्जियों की फसल नाव पर लादकर बाढ़ बाजार बेचने जा रहे थे। इसी दौरान उमानाथ मंदिर के समीप अचानक तेज हवा चलने लगी और नदी में ऊंची लहरें उठने से नाव पलट गई। भास्कर न्यूज|मोहिउद्दीननगर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर दियारा स्थित गंगा नदी में गुरुवार की सुबह दर्दनाक नाव हादसा हो गया। तेज हवा एवं अचानक नदी में उठी ऊंची लहरों के कारण यात्रियों से भरी नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद नदी में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। आसपास से गुजर रहे स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नदी से दो शव बरामद किए गए हैं। इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मासुमगंज बिंदटोली निवासी श्रवण महतो के 15 वर्षीय पुत्र काशी कुमार, सिंगेश्वर महतो की पत्नी लीला देवी उर्फ नीलम देवी (30 वर्ष) तथा राहुल महतो की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। इनमें काशी कुमार एवं लीला देवी का शव नदी से बरामद किया गया, जबकि पूनम देवी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायलों में श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबुतरी कुमारी एवं एक नाबालिग सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि नाव पर सवार सभी लोग मूल रूप से मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के निवासी हैं। गंगा कटाव के कारण वर्षों पूर्व ये परिवार गंगा के उस पार बाढ़ थाना क्षेत्र के मासुमगंज में अस्थायी रूप से बस गए थे। हालांकि उनकी खेती-बाड़ी अब भी सुलतानपुर दियारा में ही होती है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह भी सभी लोग परवल, ककड़ी, फुट एवं अन्य सब्जियों की फसल नाव पर लादकर बाढ़ बाजार बेचने जा रहे थे। इसी दौरान उमानाथ मंदिर के समीप अचानक तेज हवा चलने लगी और नदी में ऊंची लहरें उठने से नाव पलट गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *